फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   five people died in road accident in Rajasthan, many injured

राजस्थान के श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

Thu, 08 Feb 2018 07:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 08 Feb 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
five people died in road accident in Rajasthan, many injured
demo pic
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में आज शाम भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा आज शाम करीब सात बजे श्रीगंगानगर के 7जेएड इलाके के पास हुआ। यहां एक थ्री व्हीलर आॅटो को तेज गति से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी मृतकों की शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही, दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि थ्री व्हीलर आॅटो में सवारियां ओवरलोड भरी हुई थी। इसमें सवारियों की संख्या करीब दो दर्जन से ज्यादा बताई जा रही है। अभी मामले में मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। गाड़ी नंबरों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed