फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   nine people dead in road accident near udaipur

भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, 24 से ज्यादा लोग घायल

Sat, 22 Jul 2017 03:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
nine people dead in road accident near udaipur
दुर्घटना स्थल
हरि के दर्शन को जा रही तीर्थयात्रियों से भरी  बस आज रफ्तार के कहर का शिकार बन गई जिसमें 9 लोग काल का ग्रास बन गए। जानकारी के अनुसार उदयपुर-अहमदाबाद बाइपास पर नेला सरकारी स्कूल के बाहर ट्रोले के पीछे से टक्कर मार देने के कारण एक निजी बस असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में 9 जनों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों का उदयपुर के उदयपुर के राजकीय महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। गुजरात से हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस शनिवार सुबह जब उदयपुर-अहमदाबाद बाइपास से गुजर रही थी, तब नेला सरकारी स्कूल के बाहर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रोले ने बस को टक्कर मार दी जिससे बस असंतुलित हो गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। गिरते-गिरते बस ने सड़क पर चल रही मोटरसाइकिल सहित तीन वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना पर गोवर्द्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची वहीं स्थानीय अस्पताल से घायलों का मौके पर ईलाज करने और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने के इंतजाम किए गए। हादसे की सूचना पर जिला कलेक्टर बिष्णु चरण मलिक और जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में भी तत्परता से अतिरिक्त चिकित्सक और स्टाफ लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष

nine people dead in road accident near udaipur
उदयपुर के नजदीक हुआ सड़क हादसा
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ब्रजेश सोनी ने बताया कि इस घटना में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोगों ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में छह महिलाएं और तीन पुरुष शामिल है जो कि गुजरात के रहने वाले थे। बस की चपेट में आने वाले वाहनों पर सवार लोग भी घायल हुए जिनका उपचार चल रहा है। अब घायलों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed