{"_id":"5926554c4f1c1ba93e536ebc","slug":"five-people-dead-in-mundawar-town-near-dausa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से सगी बहनों सहित उनके तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से सगी बहनों सहित उनके तीन बच्चों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 May 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल।
राजस्थान के दौसा जिले में बृहस्पतिवार हुए एक हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें हेमा व बबीता के साथ उनके तीन बच्चे सम्मलित है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दौसा के मंडावर कस्बे में ट्रेन ट्रैक पर यह दुर्घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के कई गावों के लिए हादसे वाले स्थान पर एकत्रित हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मुंडावर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। हादसा इतना दर्दनाक है कि शुरुआत में मृतकों की पहचान करने में भी काफी मुश्किल आ रही थी। पुलिस ने सभी शवों को ट्रैक से हटाकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर मृतकों के बारें में जानकारी जुटाई है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना कैसे हुई।
विज्ञापन