फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   five man arrested to online fraud

चार दिन में एक और नाइजीरियन साइबर ठग गिरोह राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 16 Apr 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 16 Apr 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
five man arrested to online fraud
पुलिस की गिरफ्त में गिरोह - फोटो : amar ujala
राजस्थान पुलिस के हत्थे चार दिन में एक और नाइइजीरियन ठग गिरोह हत्थे चढ़ा है। इस बार गिरोह का पर्दाफाश उदयपुर के अम्बामाता थाना पुलिस ने रविवार को किया है। आॅनलाइन ठगी वारदात को अंजाम देने वाले इस गिरोह में शामिल दो नाइजीरियन सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अम्बामाता थानाधिकारी चन्द्र पुरोहित ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदीप और नरेश पंचोली के खिलाफ निगरानी और जांच शुरू की गई। जिसमे सामने आया कि इन लोगों ने शहर के अलग-अलग बैकों में विभिन्न नामों से चालू और बचत खाते खुलवा रखे हैं। इन खातों की जानकारी मुम्बई की एक महिला के पास है। 
विज्ञापन


यह महिला मुम्बई में बैठकर ही इन खातों में जमा होने वाले पैसे से सोनी-चांदी खरीद रही है। इसके बाद यह सोना—चांदी वापस बाजार में बेचा जा रहा है। इनके बेचान से एकत्र जमा राशि को फिर अलग—अलग जगहों पर भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बोगस ग्राहक बनकर इनसे आॅनलाइन चैटिंग शुरू की। इस पर पुलिस को इनके संपर्क नाइजीरियन नागरिकों से भी होने का सुराग लगा। पुलिस इन लोगों के नाइजीरिया से आने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही ये नाइजीरियन नागरिक यहां आए पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनसे सोना-चांदी, कई खाता धारकों के एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और मोबाइल बरामद किए हैं। अब इनसे पूछताछ जारी है ताकि अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके।


गौरतलब है कि बीकानेर पुलिस ने भी चार दिन पहले ही एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में नाइजीरिया की गैंग हाई प्रोफाइल लोगों का डाटा सोशल साइट तथा अन्य वेबसाइट से चुराकर भारत में अपने गुर्गों के जरिए उनसे अलग—अलग बहाने से ठगी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में गुडगांव की एक महिला वकील समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed