फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   five brother sister death in a town of dungarpur district

खजूर खाने गए पांच भाई-बहनों की एक साथ मौत

Thu, 18 May 2017 10:17 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 May 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
five brother sister death in a town of dungarpur district
बच्चों के शव।

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच भाई-बहनों की मौत हो गई। मृतकों में चार बालिकाएं व एक किशोर था। घटना जिले के ओबेरी कस्बे की है। जहां कबूतर घाटी क्षेत्र में एक तालाब से सटे गड्डे में पांचों के शव पड़े मिले।

विज्ञापन


परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पांच बच्चे घर से खजूर खाने की बात कहकर निकले थे। बुधवार देर रात्रि तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश प्रारंभ की गई। ग्रामीण जब बच्चों को तलाश रहे थे तो तलाब के निकट कुछ कपड़े पड़े मिले। उसके बाद देर रात्रि टॉर्च की रोशनी में गड्डे में तलाश की गई तो कीचड़ के भीतर बच्चे दिखे। जिनकी मौत हो चुकी थी। आधी रात्रि को बमुश्किल से शवों को गड्डे बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन स्वास्थ्य केन्द्र पर काफी फोन करने के बाद भी वहां से कोई नहीं आया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में कबूतर घाटी निवासी हरीश डामोर का पुत्र रोशन, पुत्री ममता, भाई शिवलाल की पुत्री अंजलि व नव्या व राजू डोडियार की पुत्र काली सम्मलित है। सभी मृतक नाबालिग है। गांव में एक साथ पांच भाई-बहिनों की मौत के बाद मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed