{"_id":"591d1eee4f1c1bd520f23a60","slug":"five-brother-sister-death-in-a-town-of-dungarpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजूर खाने गए पांच भाई-बहनों की एक साथ मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजूर खाने गए पांच भाई-बहनों की एक साथ मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 May 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के शव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच भाई-बहनों की मौत हो गई। मृतकों में चार बालिकाएं व एक किशोर था। घटना जिले के ओबेरी कस्बे की है। जहां कबूतर घाटी क्षेत्र में एक तालाब से सटे गड्डे में पांचों के शव पड़े मिले।
विज्ञापन
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पांच बच्चे घर से खजूर खाने की बात कहकर निकले थे। बुधवार देर रात्रि तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश प्रारंभ की गई। ग्रामीण जब बच्चों को तलाश रहे थे तो तलाब के निकट कुछ कपड़े पड़े मिले। उसके बाद देर रात्रि टॉर्च की रोशनी में गड्डे में तलाश की गई तो कीचड़ के भीतर बच्चे दिखे। जिनकी मौत हो चुकी थी। आधी रात्रि को बमुश्किल से शवों को गड्डे बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन स्वास्थ्य केन्द्र पर काफी फोन करने के बाद भी वहां से कोई नहीं आया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में कबूतर घाटी निवासी हरीश डामोर का पुत्र रोशन, पुत्री ममता, भाई शिवलाल की पुत्री अंजलि व नव्या व राजू डोडियार की पुत्र काली सम्मलित है। सभी मृतक नाबालिग है। गांव में एक साथ पांच भाई-बहिनों की मौत के बाद मातम छा गया।
विज्ञापन