फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   five arrested while planning a robbery in ajmer

डकैती की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार, नशे के लिए करते थे वारदात

Sat, 10 Jun 2017 08:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
five arrested while planning a robbery in ajmer
पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की योजना बनाने वाले 5 आरोपी - फोटो : amar ujala
अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से धारदार हथियार, मिर्च पाउडर, चार मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जप्त किया है। 
विज्ञापन


उत्तर वृताधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि मुखबीर से इत्तला मिली कि कुछ संदिग्ध युवक लोहागल गांव में वारदात की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा लिया।आरोपियों में चौरसियावास निवासी इकबाल, माकड़वाली निवासी सत्यनारायण उर्फ सत्तू, राजकरण गुर्जर और छोटी होकरा निवासी विजय सिंह व जितेन्द्र सिंह शामिल है। गिरोह महिलाओं के गले से चेन और पर्स छीनने की वारदात के साथ चोरी में भी लिप्त रहता था। 
विज्ञापन


डीएसपी मीणा ने बताया कि आरोपियों ने कबूला कि वह पंचशील क्षेत्र में एक मकान में डकैती की योजना बना रहे थे। उनके कब्जे से एक धारदार गुप्ती, दो कटार, एक हाॅकी, मिर्च पाउडर, प्लास, पेचकस व चार मोटरसाइकिलें जप्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने थाना क्षेत्र में आधा दर्जन वारदातें अंजाम देना भी कबूला है साथ ही उन्होंने कहा कि वारदात अंजाम देते ही पार्टी करते थे और नशे की लत को पूरा करते थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed