फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Firing on youth in Baran inured is accused in Azad Murder case

Rajasthan: बारां में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, हत्या का आरोपी है घायल

Sat, 07 Jan 2023 02:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 07 Jan 2023 02:15 PM IST
सार

बाइक सवार बदमाशों ने कोर्ट से लौट रहे रोहित नागर को गोली मार दी। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वारदात की सूचना पर एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन भी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Firing on youth in Baran inured is accused in Azad Murder case
बारां में फायरिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

बारां में शुक्रवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक के कूल्हे की हड्डी में फंस गई। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र के कोटा रोड स्थित गौशाला के सामने अमलावदा निवासी युवक रोहित नागर को गोली मार दी। गोली रोहित के कूल्हे में जाकर फंस गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद रोहित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


वारदात की सूचना पर एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन भी अस्पताल पहुंचे। वहीं घायल युवक रोहित नागर डेढ़ साल पूर्व मंडी गेट पर हुए आजाद हत्याकांड में आरोपी है। वह जमानत पर बाहर था। इसी मामले में शुक्रवार को कोर्ट में पेशी करके वापस लौट रहा था। उसके साथ उसका एक दोस्त भी था, तभी आरोपियों ने उसे गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद को मार दी थी गोली
जुलाई 2021 में बारां में कृषि उपज मंडी गेट के सामने बदमाशों ने आजाद नाम के युवक के सिर में गोली मार दी थी। इतना ही नहीं बाद में सरिए से उस पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद बारां में धारा 144 लगा दी गई थी। आजाद की हत्या पुरानी रंजिश की वजह से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed