{"_id":"593627844f1c1b831c9c8222","slug":"firing-in-bharatpur-last-night-one-man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर को सरेआम मारी सात गोलियां, क्षेत्र में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर को सरेआम मारी सात गोलियां, क्षेत्र में फैली दहशत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 06 Jun 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के भरतपुर में सोमवार रात्रि करीब दस बजे एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
भरतपुर के विकास नगर में हिस्ट्रीशीटर पवन कटोरी की सरेआम हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार मृतक पवन कटोरी विकास नगर का ही रहने वाला है और उस पर 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। वह डेढ माह पूर्व ही जेल से छूटकर आया है। चश्मदीदों के अनुसार पवन को बाइक सवार दो बदमाशों ने सात गोली मारी है। वहीं फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कराई गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ही एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी देर रात्रि तक भी फायरिंग करने वाले बदमाशों की जानकारी नहीं मिल सकी। गौरतलब है कि भरतपुर में पिछले एक माह के दौरान आपराधिक वारदातों में तेजी से ईजाफा हुआ है। जिससे जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन