{"_id":"59414ffd4f1c1b73288b4568","slug":"fire-in-the-thermal-compound","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा थर्मल परिसर में आग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा थर्मल परिसर में आग से हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
कोटा थर्मल परिसर
- फोटो : amar ujala
कोटा थर्मल परिसर में बुधवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। आग यहां परिसर में फैली सूखी झाड़ियों में लगी।
जानकारी के अनुसार, कोटा थर्मल परिसर में आग की ऊंची-ऊंची लपटे देखकर कर्मचारियों ने प्रबंधन को सूचना दी। जब तक थर्मल की दमकल मौके पर पहुंची आग ने विकराल रूप ले लिया था और सूखी झाड़ियों के कारण बड़े भूभाग को अपने कब्जे में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद भी जब थर्मल की दमकलों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो नगर निगम की दमकलों की मदद ली गई। इसके बाद मौके पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक दमकलों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
गनीमत रही कि आग ज्यादा देर तक नहीं भड़की, वरना पास में ही पेट्रोल पंप होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।