{"_id":"58dd03a84f1c1b0b0563da74","slug":"fire-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"भात भरने भैंस बेचकर रकम जुटाई, वह भी जल गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भात भरने भैंस बेचकर रकम जुटाई, वह भी जल गई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Mar 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
राख हुआ घर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर के चोखा का बास में एक घर में लगी आग ने परिवार की खुशियों को भी स्वाह कर दिया। आग से 11 मवेशी जलने के साथ ही पाई—पाई जोड़ी रकम भी जल गई।
आग ग्राम पंचायत मंडावरा में चोखा के बास स्थित पप्पू सिंह दरोगा के घर में खाना बनाते समय लगी। पप्पू सिंह की पत्नी ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकलकर जान बचाई। उसने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि वहां मौजूद 10 बकरियां और एक भैंस भी जल गई। साथ ही घर में रखा सामान और 42 हजार रुपए राख हो गए।
पप्पू सिंह ने बताया कि अप्रैल में बहन के यहां शादी का भात भरना था जिसके लिए उसने एक भैंस बेचकर रुपए जुटाए थे। अब वो भी आग में जल जाने से उसकी खुशियां ही जल गई। उसका रो—रोकर बुरा हाल है। हालांकि सरपंच शशि कुमावत की ओर से उसे पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है।