{"_id":"59576e3a4f1c1b3c5f8b4a01","slug":"fire-in-green-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर हरे नीम के पेड़ में कैसे सुलगी आग, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर हरे नीम के पेड़ में कैसे सुलगी आग, जानिए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 01 Jul 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
पेड़ में सुलगी आग
- फोटो : amar ujala
सूखे पेड़ में आग लगना आसान है, लेकिन हरे पेड़ में अंदर अंगारों के साथ आग सुलग जाए तो चौंकने की बात है। इसी को देखने के लिए यहां आसपास के लोग जुट रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर जिले की सराड़ा तहसील के पण्डेर गांव में बुधवार देर रात से एक नीम के पेड़ में अंगारों की तरह आग लगी हुई है। सुबह जब ग्रामीणों ने इसे देखा तो अचंभित हो गए। कोई इसे चमत्कार कह रहा है तो कोई परालौकिक घटना। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि रात में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से यह पेड़ सुलग उठा। इनका कहना है कि आकाश से गाड़ी के पहिये जैसा आग का गोला पेड़ से टकराकर पूर्व दिशा में चला गया। इसके बाद से ही पेड़ में भयंकर आग लगी हुई है। लोगों को आश्चर्य इस बात का है कि रातभर बरसात होने के बावजूद आखिर गीले पेड़ में आग कैसे लग गई। इसको लेकर लोगों में कौतूहल बना हुआ है।