{"_id":"59f2edca4f1c1b70548b984f","slug":"fire-in-farmers-field-due-to-high-tension-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांवों में काल बनकर गिरा हाईटेंशन तार, जिंदा जली बालिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गांवों में काल बनकर गिरा हाईटेंशन तार, जिंदा जली बालिका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बिजली की हाईटेंशन लाइन मासूम जिंदगी के लिए काल बन गई। यहां अचानक गिरे हाईटेंशन तार ने चार गांवों के खेत में आग लगा दी। जिसके चलते एक मासूम जिंदा जल गई।
घटना राजस्थान के बूंदी जिले की है। यहां डाबी पुलिस थाना क्षेत्र की खड़ीपुर ग्राम पंचायत के करौंदी, खड़ीपुर, दरा का थाना और पटियाला गांवों में बीते दिन बिजली की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसके चलते यहां खेतों में आग लग गई। कटी हुई फसल ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया। इस दौरान आग बुझाने का प्रयास कर रही नाथू का टापरा खड़ीपुर निवासी बालिका पूजा पुत्री महावीर गुर्जर बुरी तरह झुलस गई। जिसे परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी इलाज की दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आग ने 100 बीघा खेत में फैली चावल की फसल को खाक कर दिया।