{"_id":"58e5f8e54f1c1bf8335b4bc8","slug":"fire-broke-out-near-roadways-workshop-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की वर्कशॉप के पास कबाड़ी के गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की वर्कशॉप के पास कबाड़ी के गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
आग लगने की घटना के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
अजमेर के माखुपुरा में राजस्थान रोडवेज की वर्कशॉप के पास गुरूवार को आगजनी की घटना हुई। कबाड़ी के गोदाम में लगी इस भयंकर आग के बाद लाखों रूपए के नुकसान हो जाने की जानकारी मिली है। इस भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची जहां आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं।
अभी आग लगने के कारणों के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। यदि आग बेकाबू होकर रोडवेज की वर्कशॉप तक पहुंच जाती तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था। आगजनी की घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने आसपास स्थित रिहायशी इलाकों में से लोगों को अपने अपने घरों को खाली करने के निर्देश दिए।
आग लगने के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई जिससे आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं माखुपुरा रोड पर वाहनों की लंबी कतारे लगने से जाम लग गया।