{"_id":"5a14165b4f1c1b156b8b74d4","slug":"fire-broke-out-in-a-trailer-police-recovered-one-dead-body-nearby-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण आग में ट्रेलर हुआ जलकर खाक, पास ही मिली डेड बॉडी पर बना सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण आग में ट्रेलर हुआ जलकर खाक, पास ही मिली डेड बॉडी पर बना सस्पेंस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Nov 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
जोधपुर जिले के आगोलाई गांव के पास जलता हुआ ट्रेलर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस हालत में खड़े ट्रेलर में अचानक लगी आग और वह जलकर खाक हो गया। इसके पास एक लाश के अवशेष भी बरामद हुए हैं।
मामला जोधपुर जिले का है जहां बालेसर थाना क्षेत्र के आगोलिया गांव के पास एक लावारिस हालत में खड़ा ट्रेलर धूं धूं कर जल गया। ट्रेलर के जलने की आस पास के लोगों की सूचना के बाद बालेसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दमकल को सूचित किया, लेकिन जब तक दमकल मौके पर पहुंची ट्रेलर पूरी तरह जल चुका था।
पुलिस को ट्रेलर से एक व्यक्ति के शव के अवशेष भी मिले हैं। अभी तक की जांच में यह ट्रेलर बीकानेर कोलायत निवासी किसी व्यक्ति का होने की बात सामने आई है। ट्रेलर मालिक के अनुसार ट्रेलर में दो लोग थे, लेकिन पुलिस को ट्रेलर से जले हुए किसी एक ही व्यक्ति के अवशेष मिले हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

नेशनल हाईवे से कच्ची सड़क पर कैसे आया ट्रेलर
कच्ची सड़क पर कैसे पहुंंचा ट्रेलर
- फोटो : Amar Ujala
बालेसर पुलिस के अनुसार जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाइवे पर स्थित गांव आगोलाई से दो किलोमीटर दूर कच्ची सड़क पर यह ट्रेलर जला है। इसमें ड्रम भी भरे थे।
इन ड्रमों में क्या भरा था और हाइवे से ये कच्चे रास्ते पर कैसे पहुंचा? इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है। एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि आग लगने के बाद चालक और खलासी इसे कच्चे रास्ते पर लेकर आए, लेकिन बाद में वे कहां गए? लाश किसकी है? जैसे सवालों की जांच पुलिस कर रही हैं।