फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fire broke out at uco bank in ajmer situation is under control

यूको बैंक में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 27 Jun 2017 12:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
fire broke out at uco bank in ajmer situation is under control
डेमो इमेज
अजमेर में आज सुबह यूको बैंक की एक शाखा में आग लग गई, जिसके बाद बैंक को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलवर गेट थाना क्षेत्र के राजा साइकिल चौराहे पर स्थित यूको बैंक में सवेरे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसके बाद आसपास रहने वाले लोगों ने बैंक से धुआं उठता हुआ देखा। इसके बाद उन्होनें फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी।


फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक बैंक में दो कंप्यूटर्स, एयरकंडीशन और कई दस्तावेज जलकर खाक हो चुके थे, मगर जितनी देर में आग बैंक के लॉकर तक पहुंचती उतनी देर में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। यदि समय रहते बैंक में लगी आग न बुझती तो काफी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


बैंक में आग की सूचना मिलने के बाद बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बैंक का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक बैंक को अब भी लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed