{"_id":"591933f04f1c1b1522853e79","slug":"fire-break-in-many-place-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":" आग का तांडव, कहीं फैक्ट्री तो कही जंगल सुलगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का तांडव, कहीं फैक्ट्री तो कही जंगल सुलगा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 May 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी की मार झेल रहा राजस्थान अब आग की घटनाओं का भी निरंतर गवाह बन रहा है। जहां रविवार को अलवर के भिवाड़ी में एक सोया तेल की फैक्ट्री में लगी आग पर सोमवार सुबह तक भी काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं बीकानेर में शनिवार सुबह एक उन की फैक्ट्री में आग लग गई। जबकि उदयपुर के नजदीक जंगली क्षेत्र में आग लगने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि रविवार को भिवाड़ी में स्थित अंजता सोया फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी।
विज्ञापन
जिस पर 15 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में वनस्पति व अन्य तेल पदार्थ है जिसके कारण आग बुझ नहीं रही है। रविवार सम्पूर्ण रात्रि 15 से अधिक दमकलें आग बुझाने के प्रयास में जुटी रही। आग के कारण प्लांट पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका है। वहीं दूसरी ओर बीकानेर में उन फैक्ट्री में लगी आग भी भीषण बताई जा रही है। शनिवार सुबह पांच बजे फैक्ट्री में लगी आग का कारण शॉर्ट सार्किट बताया जा रहा है। जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। प्रयास किए जा रहें है कि आग आसपास की फैक्ट्रीयों तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन