{"_id":"58f6d7b04f1c1bb44647210b","slug":"fire-break-at-a-marriage-ceremony-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन ने लगाई स्टेज से छलांग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा-दुल्हन ने लगाई स्टेज से छलांग, मची अफरा-तफरी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
मैरिज होम में आग।
जयपुर के एक मैरिज होम में मंगलवार देर रात्रि हुए एक हादसे में दूल्हा—दुल्हन की जान जाते—जाते बची। स्टेज पर आग लग गई और पूरा स्टेज धूं—धूं कर जल उठा।
विज्ञापन
दरअसल शहर के जगतपुरा महल रोड स्थित जयगढ़ मैरिज होम में एक शादी—समारोह हो रहा था। रात्रि करीब 10.30 बजे जब दूल्हा—दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे, तो आतिशबाजी प्रारंभ हुई। लेकिन कुछ सैकेण्ड में ही स्टेज ने आग पकड़ ली। मौजूद दूल्हा—दुल्हन व परिजनों ने स्टेज से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इससे समारोह में अफरा—तफरी मच गई और चीख—पुकार की आवाजें सुनाई देने लगी।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद ही अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची विभाग की गाड़ियों ने आधा घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार आग लगने का प्रमुख कारण आतिशबाजी या शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन