{"_id":"58f1fd204f1c1bbc7fcf8ef3","slug":"fire-after-collision-with-pickup-tractor-two-live-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप—ट्रैक्टर में टक्कर: दो जिन्दा जले और एक ने रास्ते में दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप—ट्रैक्टर में टक्कर: दो जिन्दा जले और एक ने रास्ते में दम तोड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीगंगानगर में घड़साना रामसिंहपुरा कूपली मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो की मौत जिन्दा जलने से हुई है।
पुलिस के अनुसार, गोमावती गांव के रहने वाले सुभाष और भानूप्रताप शुक्रवार देर रात पिकअप से डेयरी बूथ पर दूध खाली करके वापस लौट रहे थे। इस दौरान घड़साना रामसिंहपुरा—कूपली मार्ग पर डब्बर तिराहे पर सामने से लकड़िया भरकर आ रहे ट्रैक्टर से उनकी पिकअप की भिड़ंत हो गई।
इस टक्कर के बाद पिकअप में आग लग गई। पिकअप में सवार दोनों युवकों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। लेकिन तब तक सुभाष और भानूप्रताप की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
इस हादसे में ट्रेक्टर में सवार कूपली निवासी सतपाल भी घायल हो गया। जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हालांकि इस हादसे के बाद ट्रेक्टर चालक भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।