{"_id":"6260985ac589030205336411","slug":"fir-against-five-people-including-vc-of-government-university-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : सरकारी विवि के वीसी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर, फर्जी जानकारी देने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : सरकारी विवि के वीसी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर, फर्जी जानकारी देने का मामला
Thu, 21 Apr 2022 05:03 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 21 Apr 2022 05:03 AM IST
सार
मोहनलाल सुखाड़िया विवि, उदयपुर के वाइस चांसलर प्रो. अमेरिका सिंह, सीकर के गुरुकुल शिक्षण संस्थान के संस्थापक ट्रस्टी रंजीत सिंह के नाम एफआईआर में दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस ने एक सरकारी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन सभी पर एक नई निजी यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए प्रस्तावित बिल में फर्जी जानकारी देने के मामले में कार्रवाई की गई है। पिछले महीने घोटाले के सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने मसौदा बिल को वापस लिया था।
विज्ञापन
मोहनलाल सुखाड़िया विवि, उदयपुर के वाइस चांसलर प्रो. अमेरिका सिंह, सीकर के गुरुकुल शिक्षण संस्थान के संस्थापक ट्रस्टी रंजीत सिंह के नाम एफआईआर में दर्ज हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा विधि कॉलेज, अलवर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजय बेनीवाल, राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर के प्रो. जयंत सिंह व उदयपुर से प्रो. घनश्याम सिंह राठौड़ भी आरोपी बनाए गए हैं। बिल 22 मार्च को पारित होने वाला था, लेकिन विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने विधानसभा में मसौदा बिल को कागजी बताया, जिसे सरकार को वापस लेना पड़ा था।
विज्ञापन