{"_id":"612615ec74e44a53ad7c0e16","slug":"fir-against-a-man-beating-a-dog-with-a-stick-in-adarsh-nagar-after-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूरता: कुत्ते को डंडे से मार रहा था शख्स, वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूरता: कुत्ते को डंडे से मार रहा था शख्स, वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई एफआईआर
Wed, 25 Aug 2021 03:35 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 25 Aug 2021 03:35 PM IST
सार
जयपुर में कुत्ते को डंडे से पीटने वाले एक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कुत्ते को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में कुत्ते को डंडे से मारने वाले एक शख्स के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक जयपुर के आदर्श नगर का निवासी एक शख्स एक कुत्ते को डंडे से मारता हुआ दिख रहा था। उसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की धारा 428 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Rajasthan: An FIR has been registered against a man, who, in a viral video, was seen beating a dog with a stick in Adarsh Nagar, Jaipur, under Section 428 of IPC & Section 11(1)(a) of Prevention of Cruelty to Animals Act
— ANI (@ANI) August 25, 2021
विज्ञापन