{"_id":"5921b99b4f1c1b4173535ee7","slug":"finishing-of-sewing-weaving-training-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, बांटे सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, बांटे सर्टिफिकेट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 21 May 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
सर्टिफिकेट के साथ प्रशिक्षणार्थी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजस सांस्कृतिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के नया खेड़ा, जेपी कॉलोनी में लगाए गए निशुल्क सिलाई बुनाई प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता पवन गोयल के सहयोग से माताजी के मंदिर में चलाए जा रहे इस शिविर के तहत करीब 60 महिलाओं को सिलाई—बुनाई और सौंदर्य निखार का प्रशिक्षण दिया गया।
तीन महीने तक चले इस शिविर में प्रशिक्षण पूरा कर चुकी महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस मौके पर गोयल ने कहा कि इन प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। शिविर संचालिका अंजु जांगिड़ के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे करके आर्थिक कमजोर महिलाओं का प्रशिक्षण के लिए चयन किया जाता है। पिछले चार वर्षों से जारी इन शिविरों के माध्यम से करीब हजारों महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। अगला प्रशिक्षण शिविर मुरलीपुरा स्थित केडिया पैलेस चौराहे इलाके में लगाया जाएगा। वार्ड नम्बर 4 में एक जून से शुरू होने वाले इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए महिलाएं सम्बंधित पार्षद कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।