फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Female Panther Liver-Kidney Damage, Hospitalized

पैंथर चम्पा की लीवर-किडनी डैमेज, अस्पताल में भर्ती

Sat, 29 Jul 2017 02:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
Female Panther Liver-Kidney Damage, Hospitalized
मादा पैंथर चंपा - फोटो : amar ujala
चिड़ियाघर में रह रही मादा पैंथर चंपा के अंदरुनी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। इसके चलते पैंथर ने पिछले 3 दिन से खाना-पीना भी छोड़ रखा है। ऐसे में अब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, कोटा के चिड़ियाघर में मादा पैंथर चंपा काफी दिनों से बीमार है। यहां इलाज के बावजूद हालत में कोई सुधार नजर नहीं आने पर अब उसे कोटा के पशु चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


चिड़ियाघर के वरिष्ठ डाॅ.अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पैंथर की किडनी और लीवर धीरे-धीरे डैमेज होने लगे हैं जिसके चलते पैंथर चंपा की हालत नाजुक है। पैंथर की उम्र करीब 17 साल है जो अंतिम पड़ाव पर है। पिछली 21 जुलाई से उसकी तबीयत खराब चल रही है जिसके बाद से उसने खाना-पीना छोड़ रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पैंथर का लगातार इलाज जारी है। इसके लिए उसके शरीर में आई कमजोरी को देखते हुए ड्रिप भी चढ़ाई गई है। गौरतलब है कि यह मादा पैंथर साल 2014 में रावतभाटा की भैंसरोडगढ़ के जंगलों में मिली थी। जिसके बाद इसे कोटा चिड़ियाघर लाया गया तो इसका नाम चंपा रखा गया था अब चंपा की हालत बेहद नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed