फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Female Panther Liver-Kidney Damage, dead

कोटा की 'चंपा' ने ली आखिरी सांस

Sun, 30 Jul 2017 08:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 30 Jul 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
Female Panther Liver-Kidney Damage, dead
मादा पैंथर चंपा - फोटो : amar ujala
कोटा की मादा पैंथर चंपा ने आज अपनी आखिरी सांस ली। चंपा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ज्यादा खराब थी, चिकित्सकों की निगरानी में उसका ईलाज चल रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चिड़ियाघर में रह रही मादा पैंथर चंपा के अंदरुनी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इसके चलते पैंथर ने पिछले 3-4 दिन से खाना-पीना भी छोड़ रखा है। ऐसे में अब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।


चिड़ियाघर के चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक पैंथर की किडनी और लीवर धीरे-धीरे डैमेज होने लगे थे, जिसके चलते पैंथर चंपा की हालत नाजुक हो गई थी। पैंथर की उम्र करीब 17 साल है। पिछली 21 जुलाई से उसकी तबीयत खराब चल रही थी,जिसके बाद से उसने खाना-पीना छोड़ रखा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह मादा पैंथर साल 2014 में रावतभाटा की भैंसरोडगढ़ के जंगलों में मिली थी। जिसके बाद इसे कोटा चिड़ियाघर लाया गया तो इसका नाम चंपा रखा गया था अब चंपा की हालत बेहद नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed