{"_id":"5922c4084f1c1b3d6a536ac4","slug":"father-killed-by-son-in-banswara","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे नहीं दिए तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे नहीं दिए तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
बांसवाड़ा के घाटोल में सोमवार को एक अय्याश बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। हत्या का कारण पिता द्वारा बेटे को पैसे नहीं देना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, लोहारिया थाना इलाके में गाडियापाडा का रहने वाला रूपा अपने बेटे की गलत हरकतों के कारण उसे पैसा नहीं देता था। इसके चलते रविवार रात उसका उसके नाबालिग बेटे के साथ झगड़ा भी हुआ। इससे गुस्साए बेटे ने बाप रूपा पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। अन्य लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस ने आरोपित बेटे को डिटेन कर लिया है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि बेटे के गलत संगत में पड़ने के कारण रूपा दुखी रहता था। नाबालिग बेटा उससे पैसे मांगने को लेकर आए दिन झगड़ता था।