{"_id":"6344dd9ac1add60c432c67a1","slug":"father-and-son-died-due-to-truck-hit-bike-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने कुचला, 100 मीटर तक घसीटते ले गया, मौके पर दोनों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने कुचला, 100 मीटर तक घसीटते ले गया, मौके पर दोनों ने दम तोड़ा
Tue, 11 Oct 2022 08:36 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 11 Oct 2022 08:36 AM IST
सार
बाइक सवार पिता पुत्र गोविंदगढ़ से चौमूं की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर-बीकानेर हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। तेज रफ्तार ट्रक दोनों को करीब 100 मीटर तक घसीट कर ले गया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बावरियों की ढाणी ढोढ़सर निवासी रामपाल यादव (55) और उनका पुत्र भैरूराम (35) मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोविंदगढ़ से चौमूं की ओर जा रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी । ट्रक दोनों को घसीटते हुए ले गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। राजमार्ग पर हुआ हादसा एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।