{"_id":"5950e4a74f1c1b7f2d8b4710","slug":"farmers-agitation-will-be-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी का मामला, 45 हजार गांवों में नौ जुलाई को बंद का ऐलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाफी का मामला, 45 हजार गांवों में नौ जुलाई को बंद का ऐलान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 26 Jun 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
किसान नेता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की कर्जमाफी की मांग तूल पकड़ रही है। इस मांग को लेकर देशभर में आंदोलन की तैयारी चल रही है। इसके तहत नौ जुलाई को 45 हजार गांवों में बंद का ऐलान किया है।
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट, महाराष्ट्र के कोल्हापुर से सांसद राजू शेट्टी, उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक ने सोमवार को कोटा में पत्रकारों को बताया कि कर्जमाफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि किसानों की एक राष्ट्रीय जागृति यात्रा मध्यप्रदेश, गुजरात होते हुए 13 से 16 जुलाई तक कोटा में पड़ाव डालेगी। विभिन्न किसान संगठनों को एक मंच पर लाकर गठित की गई किसान संघर्ष समन्वय समिति इस रैली को बाद में दक्षिण के राज्यों में भी लेकर जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत भ्रमण के साथ ही फसलों का गारंटीड लाभकारी मूल्य और कर्ज माफी जैसे मुद्दे एक बड़े किसान आंदोलन का सूत्रपात करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने राजस्थान के हाड़ौती अंचल में एक हफ्ते में दो किसानों द्वारा आत्महत्या करने के मामले को गंभीर बताया।