फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   farmer block the highway in hanumangarh

राजस्थान में किसानों का चक्काजाम, कई जिलों में यातायात प्रभावित

Fri, 16 Jun 2017 05:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
farmer block the highway in hanumangarh
फाइल फोटो।

कर्जमाफी की मांग को लेकर राजस्थान में किसानों ने महापड़ाव के दूसरे दिन के दौरान करीब आधा दर्जन स्थानों पर चक्का किया। किसान स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


चक्का जाम से बीकानेर-दिल्ली और हनुमानगढ़ से पंजाब के रास्ते पर कुछ घंटे यातायात प्रभावित हुआ। चूरू में तारानगर के पास और श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ में चक्का किया गया। इन रास्तों पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को कोटा में कांग्रेस किसान महासभा की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट शामिल हुए।
विज्ञापन


राजस्थान में किसान आंदोलन का बिगुल फूंके दो दिन हो गए हैं, लेकिन राजस्थान सरकार की ओर से अभी तक किसान प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए निमंत्रण नहीं किया गया है। इसके कारण भी किसानों में नाराजगी दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed