{"_id":"5911a8bc4f1c1b3b5485281d","slug":"famous-films-for-kids-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में सजेगी फिल्मों की दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में सजेगी फिल्मों की दुनिया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 09 May 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
फिल्म रांग साइड राजू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश और दुनिया की जानी मानी फिल्मों की स्क्रीनिंग जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल (जिफ) 17 मई से शुरू होगी। इस समारोह के पांच दिन में कुल 23 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।
यह फेस्टिवल 21 मई तक चलेगा। फेस्टिवल बच्चों के लिए बहुत कुछ स्पेशल होगा। सबसे खास प्रस्तुति हिन्दी शॉर्ट फिल्म आजाद रहेगी। 31 मिनट की इस फिल्म में एक ऐसे बेटे की कहानी है जिसके पिता लापता हो जाते हैं। फिल्म मीया नायर और राहुल वी चितईला से जुड़ी है। इस फिल्म में जाने-माने कलाकारों ने भूमिका निभाई है। इनमें साक्षी तंवर, अतुल कुलकर्णी, सिद्धार्थ मेनन नजर आएंगे।
इसके अलावा गुजराती फिल्म रोंग साइड राजू भी देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्देशन मिखील मुसाले ने किया है। फिल्म में राजू एक ड्राइवर है, जो अपनी ट्रेवल एजेंसी खोलना चाहता है। फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहाल और विक्रमादित्य मोटवानी है।
विज्ञापन
ऐसी ही एक शॉर्ट फिल्म वू डाईज में सरहद के माहौल दो दिखाया गया है। इस फिल्म में एक फौजी और टेरेरिस्ट के बीच की कहानी को बताया जाएगा। इसके साथ ही बुल्गारिया से सोटीर गेलवे के निर्देशन में बनी 101 मिनट की अनिमेशन फीचर फिल्म दो रोबोटस की कहानी है। ये फिल्म बच्चों के लिए कास तौर पर दिखाई जाएगी।