{"_id":"59c60b454f1c1b8f688b61dd","slug":"falhari-maharja-arrested-by-alwar-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के आरोप में घिरा फलाहारी बाबा गिरफ्तार, आज किया जा सकता है कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन शोषण के आरोप में घिरा फलाहारी बाबा गिरफ्तार, आज किया जा सकता है कोर्ट में पेश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
फलाहारी महाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण के आरोप से घिरे फलाहारी महाराज को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबा को आईपीसी की धारा 376 के तहत गिरफ्तार किया गया है। अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि बाबा को इस अस्पताल से अलवर के राजकीय अस्पताल में ले जाया गया है।
विज्ञापन
जहां गठित पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम बाबा के स्वास्थ्य की जांच करेगी। यदि टीम जांच में बाबा पूर्ण स्वस्थ पाया जाता है तो बाबा को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्यथा बाबा का इलाज सरकारी अस्पताल में ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस कर सकती है कोर्ट में पेश
फलहारी महाराज
इससे पूर्व आज सुबह अलवर के जिस निजी अस्पताल में बाबा बीते कई दिनों से भर्ती है वहां उससे पुलिस ने पूछताछ भी की है जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी का फैसला लिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा है।
सरकारी अस्पताल में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कि गए है। गौरतलब है कि बिलासपुर की एक छात्रा ने अलवर के फलहारी महाराज के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना बीते माह की बतायी जा रही है जब बाबा ने अपने अलवर के मधुसूदन आश्रम में इस छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।
इस घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने इस माह बिलासपुर के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। इसके बाद अलवर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद से बाबा आंत में तकलीफ की बात कहकर निजी अस्पताल में भर्ती था।