{"_id":"59c882964f1c1b36688b6767","slug":"falahari-baba-is-not-impotent-says-medical-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फलाहारी बाबा का एक और झूठ आया सामने, मेडिकल रिपोर्ट ने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलाहारी बाबा का एक और झूठ आया सामने, मेडिकल रिपोर्ट ने खोली पोल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण के आरोप में घिरे फलाहारी बाबा को लेकर प्रतिदिन नए खुलासे आ रहे हैं। अलवर के इस बाबा की कराई गई मेडिकल जांच में सामने आया है कि बाबा नपुंसक नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब बाबा से प्रारंभिक पूछताछ कि थी तब बाबा ने कहा था कि वह नपुंसक है। इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया था। गौरतलब है कि अलवर से सबंध रखने वाले फलाहारी बाबा पर बिलासपुर की एक छात्रा ने दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद शनिवार को अलवर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
अदालत ने बाबा को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं इससे पूर्व फलाहारी बाबा पुलिस से बचने के प्रयास में कई दिनों तक बीमारी का बहाना बनाकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहा।
विज्ञापन
आश्रम की ली गई थी तलाशी
फाइल फोटो।
आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सरकारी अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। जहां सच्चाई सामने आयी कि बाबा पूर्ण रुप से स्वस्थ है। वहीं बिलासपुर की रहने वाले जिस छात्रा ने बाबा पर आरोप लगाए है उससे बाबा के आश्रम में तस्दीक भी कराई गई।
जहां फलाहारी बाबा के एक गुप्त कमरे का भी पता लगा। पुलिस ने जब इस कमरे की तलाशी ली तब कुछ संदेहास्पद वस्तुएं भी मिली थी। गौरतलब है कि अलवर के मधुसूदन आश्रम में रहने वाले इस बाबा के देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों से सबंध है। वहीं डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरुमीत राम रहीम और कथित धर्म गुरू आसाराम भी इसी प्रकार के मामलों में जेल की हवा खा रहे है।