फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   factory workers wrote a letter to lord hanuman in udaipur

बजरंग बली को ज्ञापन देकर इस महा संकट को दूर करने की लगाई अर्जी

Sat, 05 Aug 2017 05:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
factory workers wrote a letter to lord hanuman in udaipur
इनसेट में बजरंग बली के नाम ज्ञापन सौंपते फैक्ट्री कर्मचारी साथ में भगवान के चरणों में रखा पत्र - फोटो : amar ujala
सड़क से संसद तक आंदोलन तो हम देखते और सुनते रहे है, लेकिन यह आंदोलन थोड़ा अलग है। मांगों की सुनवाई जब कहीं नहीं हुई तो ये आंदोलनकारी बजरंगबली के मंदिर में पहुंचे और उन्हें ज्ञापन भेंट किया।
विज्ञापन


यह मामला उदयपुर का है। यहां पवन चक्की बनाने वाली कंपनी रिजन पावर टेक में ले आॅफ चल रहा है। इसके चलते कर्मचारी बेरोजगार हो गए। परिवार चलाने का संकट इन कर्मचारियों के परिवारों के सामने आ खड़ा हुआ। परेशान कर्मचारियों ने कंपनी प्रशासन, सरकार, प्रशासन सब को अपनी समस्या बताई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। 
विज्ञापन


इसके बाद सभी 137 कर्मचारियों ने हनुमानजी की शरण में जाने का फैसला किया। वे भगवान के भोग रोट को लेकर उदयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे 76 के भटेवर रोड पर बने मंशापूर्ण हनुमान जी के मंदिर में ढोल बजाते पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संकट मोचन को दिए ज्ञापन में लगाई ये गुहार

factory workers wrote a letter to lord hanuman in udaipur
बजरंगी बली को सौंपा गया ज्ञापन पत्र - फोटो : amar ujala
इन कर्मचारियों ने मंदिर में पुजा की और हनुमान चालीस का पाठ किया। इसके बाद कर्मचारियों ने बजरंग बली के नाम का ज्ञापन पुजारी को सौंपा। पुजारी ने भी इस ज्ञापन को स्वीकार करते हुए उसकी एक कॉपी इन आंदोलनकारियों को दी। जिसमें साइन की जगह भगवान की बिंदी लगाई गई। 

ज्ञापन में बताया कि कंपनी ने 7 जुलाई को एक पत्र जारी कर इन्हें कहा कि कम्पनी के पास कोई वर्क ऑर्डर नहीं है इसलिए कम्पनी ने ले-ऑफ घोषित किया है। इस ले-आॅफ के चलते इन सभी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाकर कम्पनी मे प्रवेश वर्जित कर दिया गया। साथ ही यह भी कहा कि रोज सुबह 9 से 10 बजे हाजरी में साइन करने आएं और दो हजार रुपया प्रतिमाह ले जाएं। कर्मचारियों ने कम्पनी के इस फरमान को तानाशाही बताते हुए कथित ले-आॅफ के दिन से ही यह सभी कर्मचारी यहां कम्पनी के बाहर ही धरना लगाए बैठे हैं।

कर्मचारी बारिश में भी यहां बैठे रहते है। उन्हें डर है कि वो यहां से चले गए तो कम्पनी कभी भी अपना सामान समेटकर चली जाएगी। सरकारी विभागों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाने के बाद अब इन कर्मचारियों को सिर्फ बजरंग बली से ही न्याय की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed