{"_id":"597429494f1c1b65698b465b","slug":"factory-worker-tried-to-be-robbed-by-unidentified-robbers-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट की नीयत से आए बदमाशों ने कर्मचारी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट की नीयत से आए बदमाशों ने कर्मचारी पर किया हमला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों द्वारा मारपीट करने के बाद घायल मुकेश जाट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर में इन दिनों बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। यहां हरियाणा से सटे गांव अजरका में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने कंपनी से काम कर लौट रहे एक कर्मचारी से लूटपाट की नियत से मारपीट कर डाली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंडावर के रैना घर की ढाणी निवासी मुकेश जाट बीती रात बावल स्थित एक कंपनी से काम कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक को रोककर वैगनआर गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।
बदमाशों को कर्मचारी के पास पैसे नहीं मिले तो ऐसे में उन्होनें उस पर उसके ही हेलमेट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल घायल मुकेश को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल मुकेश के परिजनों का आरोप है कि अजरका पुलिस चौकी में मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और हरियाणा सीमा का हवाला देकर पुलिस ने बावल में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही।