{"_id":"59256a6d4f1c1bd74a536428","slug":"facilities-for-senior-citizens-and-pensioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सिटीजन्स और पेंशनर्स को इलाज के नहीं भटकना पड़ेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सिटीजन्स और पेंशनर्स को इलाज के नहीं भटकना पड़ेगा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 May 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
HOSPITAL
राजस्थान में सीनियर सिटीजन्स और पेंशनर्स की सहलूयित के लिए चिकित्सालयों में पर्ची बनाने व पंजीयन के लिए अलग से काउंटर स्थापित किए जाएंगे। उनके पंजीकरण की पहचान के लिए पर्ची का रंग सामान्य मरीजों को दी जाने वाली पर्ची से अलग होगा।
सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सक को दिखाने के लिए सीनियर सिटीजन्स और पेंशनर्स लाइन भी अलग से लगाई जाएगी। उनके अस्पतालों में बैठने भी व्यवस्था होगी।
इसी प्रकार चिकित्सक द्वारा जांच, एक्स-रे, सोनोग्राफी लिखे जाने पर जांच काउंटर पर भी सीनियर सिटीजन्स और पेंशनर्स की पृथक से लाइन बनाई जा कर उपचार में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि चिकित्सालय प्रभारी यह भी सुनिश्चित करेंगे की सीनियर सिटीजन्स और पेंशनर्स से रजिस्ट्रेशन काउंटर के अलावा अन्य किसी काउंटर पर पहचान की मांग नहीं की जाए।