फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   facebook friendship can be harmful for children

फेसबुक फ्रेंड से मिलने 1800 km दूर से आई नाबालिग, आॅटो वाला बना मददगार

Fri, 15 Sep 2017 11:26 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
facebook friendship can be harmful for children
फाइल फोटो।
सोशल साइट फेसबुक पर अंजान लोगों से हुई दोस्ती कई मौकों पर घातक साबित हो जाती है। ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रहने वाली एक नाबालिग के साथ हुआ। जब वह बीते एक वर्ष से फेसबुक के जरिए मिले पंजाब के भटिंडा के रहने वाले लड़के निखिल से मिलने के लिए घरवालों को बिना बताए जयपुर पहुंच गई।
विज्ञापन



हालांकि जयपुर के आॅटो चालक रामकेश की सूझबूझ ने नाबालिग को गलत हाथों में जाने से बचा लिया गया। दरअसल नाबालिग की दोस्ती निखिल से करीब एक वर्ष पूर्व फेसबुक पर हुई। इसके बाद वह दोनों मोबाइल पर भी बात करने लगे। कुछ दिन पूर्व निखिल ने नाबालिग लड़की को मिलने के लिए जयपुर बुलाया।
विज्ञापन


नाबलिग बीते 12 सितंबर को ट्रेन से जयपुर पहुंच गई। जब वह स्टेशन से बाहर निकली तो आगरा रोड निवासी आॅटो चालक रामकेश ने उससे पूछा कि उसे कहां जाना है। लेकिन वह सही से जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रामकेश ने नाबालिग से बार-बार पूछा तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने आई है, जो कल भटिंडा से आने वाला है। लेकिन वह कहां जाए यह उसे समझ नहीं आ रहा।

भाग खड़ा हुआ युवक

facebook friendship can be harmful for children
फाइल फोटो।

नाबालिग को परेशानी में देख रामकेश उसे अपने घर ले गया। जहां रामकेश की पत्नी ने नाबालिग को बिना बताए उसके बैग से मोबाइल निकालकर उसके परिजनों को फोन कर दिया। इसके बाद अगले दिन निखिल अपने पांच दोस्तों के साथ जयपुर आ गया।

वहीं रामकेश को निखिल पर शक हुआ और तो उसने निखिल को लड़की से मिलने के लिए गांधीनगर महिला थाने बुलाया। लेकिन निखिल वहां नहीं आया। इसके बाद रामकेश नाबालिग को लेकर गांधीनगर स्थित ही वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर फॉर चाइल्ड लेकर गया। लेकिन निखिल वहां भी नही आया।

इसके बाद गुरुवार को नाबालिग लड़की के माता पिता जयपुर पहुंच और बाल कल्याण समिति की कार्रवाई पूरी कर लड़की को ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed