फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   EX- CM ashok gehlot spoke about rajasthan government

राहुल गांधी के इस करीबी कांग्रेसी ने सरकार पर चलाए 'तीखे तीर'

Mon, 05 Feb 2018 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
EX- CM ashok gehlot spoke about rajasthan government
अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के एजेंडा की वजह से कांग्रेस को उपचुनाव में सफलता मिली है। 
विज्ञापन


गहलोत ने आज जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती गुजरात चुनाव के साथ ही शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नीतियों के कारण जनता में गहरा आक्रोश है। जनता ने अपना आक्रोश उपचुनाव में दिखा दिया है। 
विज्ञापन

 

भाजपा को लिया आड़े हाथ

EX- CM ashok gehlot spoke about rajasthan government
अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala
गहलोत ने कहा कि चार साल पहले जिस उम्मीद और आकांक्षाओं के साथ जनता ने भाजपा को भारी बहुमत देकर सत्ता सौंपी थी, लेकिन सरकार आम जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।

राज्य सरकार के बजट पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक बजट होगा। सरकार केवल जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। गहलोत ने कहा कि आम जनता ने सरकार को पहचान लिया है। उन्होंने दावा किया कि इसका परिणाम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed