{"_id":"5a784e0d4f1c1bb3208b77ab","slug":"ex-cm-ashok-gehlot-spoke-about-rajasthan-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के इस करीबी कांग्रेसी ने सरकार पर चलाए 'तीखे तीर' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के इस करीबी कांग्रेसी ने सरकार पर चलाए 'तीखे तीर'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Feb 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के एजेंडा की वजह से कांग्रेस को उपचुनाव में सफलता मिली है।
गहलोत ने आज जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती गुजरात चुनाव के साथ ही शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नीतियों के कारण जनता में गहरा आक्रोश है। जनता ने अपना आक्रोश उपचुनाव में दिखा दिया है।

Trending Videos
भाजपा को लिया आड़े हाथ
अशोक गहलोत
- फोटो : Amar Ujala
गहलोत ने कहा कि चार साल पहले जिस उम्मीद और आकांक्षाओं के साथ जनता ने भाजपा को भारी बहुमत देकर सत्ता सौंपी थी, लेकिन सरकार आम जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।
राज्य सरकार के बजट पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक बजट होगा। सरकार केवल जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। गहलोत ने कहा कि आम जनता ने सरकार को पहचान लिया है। उन्होंने दावा किया कि इसका परिणाम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा।