छेड़छ़ाड का विरोध करना पड़ा भारी, आरोपी ने डंडे से किया हमला, पुलिस पर भी आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के साथ ग्रामीण ईलाकों में होने वाली छेड़छाड़ की वारदात शहरों में बैठे पुलिस अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाती है।
यदि उन्हें कुछ पता भी लगे तो भी वे आंख मूंदे बैठे रहते है।
ऐसा ही कुछ राजस्थान के अलवर जिले में हुआ है। यहां के मालाखेड़ा में दो महिलाओं ने जब अपने साथ होने वाली छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी ने दोनों महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की।
यहीं नहीं जब पीड़िताओं के परिजन पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो आरोप है कि पुलिसवालों ने परिजनों को ही हवालात में डाल दिया।
जानकारी के अनुसार मालाखेड़ा के एक गांव की निवासी शहनाज और बातूनी किसी काम से गांव के बस स्टैंड जा रही थी।
रास्ते में शराब के नशे में धुत नटवर सिंह ने दोनों के साथ छेड़खानी की। जब दोनों महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी ने दोनों महिलाओं की डंडे से जमकर पिटाई कर दी।
दोनों घायलों को आनन-फानन में मालाखेड़ा के अस्पताल ले जा गया जहां से उन्हें अलवर रैफर कर दिया गया है।
वहीं पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।