{"_id":"59b3f9ba4f1c1bf27f8b56ec","slug":"eve-teaser-badly-beaten-up-by-brother-of-a-college-teen-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी से कर रहा था बहन का पीछा, भाइयों ने किया ये हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी से कर रहा था बहन का पीछा, भाइयों ने किया ये हाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 09 Sep 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
मनचले को ले जाती पुलिस इनसैट में पिटाई के दौरान तोड़ी गई युवक की स्कूटी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी पर बैठकर काॅलेज छात्रा का पीछा करना एक युवक को भारी पड़ गया और वो लड़की के भाइयों के हत्थे चढ़ गया। मनचले युवक की छात्रा के भाइयों ने जमकर धुनाई कर डाली और जिस स्कूटी पर बैठकर वो युवती का पीछा कर रहा था उसे भी पूरा तोड़फोड़ डाला। इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार भी किया है।
अजमेर के रामगंज इलाके में स्थित गुरूद्वारे के पास शनिवार दोपहर जमकर लात-घूंसे चले। कुछ युवकों ने एक स्कूटी सवार युवक की जमकर धुनाई की और उसकी स्कूटी भी तोड़ दी। मौके से गुजर रही पुलिस की चेतक टीम ने युवक को बचाया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
रामगंज थाने के उपनिरीक्षक युनूस खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि काॅलेज छात्रा का युवक रोजाना पीछा करता था। परेशान छात्रा ने अपने परिजनों की इसकी शिकायत दे दी और आज उसके भाइयों ने युवक के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि मामले में तीन युवकों को शांति भंग के तहत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में जतिन मेहरा, हेमन्त कुमार और भूपेन्द्र शामिल हैं।