{"_id":"599ac0454f1c1b4e6b8b4776","slug":"employees-of-municipal-council-badly-beaten-up-by-encroachers-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारी,बदले में मिले लात घूंसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारी,बदले में मिले लात घूंसे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 21 Aug 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद के कर्मचारी से मारपीट करता एक अतिक्रमणकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमणकारियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उनपर की जाने वाली कार्रवाईयों का भी कोई असर नहीं होता है। आज भी अलवर में अतिक्रमणकारियों ने अपना रौद्र रुप दिखाते हुए अतिक्रमण हटाने आए नगर परिषद के कर्मचारियों पर धावा बोल दिया।
आज तेज मंडी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कर्मचारी व अतिक्रमणकारियों में जमकर हाथापाई हुई। और कई लोगो के चोट भी आई। झगड़ा बढ़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव कराया और मामला शांत किया। जिसके बाद नगर परिषद् ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की।

अधिकारियों ने कहा पूरा अतिक्रमण साफ करके ही लेंगे दम
कर्मचारियों से मारपीट करते अतिक्रमणकारी
- फोटो : amar ujala
नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया की एक शिकायत मिली थी की यहां तेज मंडी में अतिक्रमण के चलते नालों की सफाई नहीं हो रही है और नाले काफी समय से बंद पड़े हुए है जिस पर आज उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर परिषद के अधिकारियों ने भी साफ कह दिया है कि यह कार्रवाई पूरा अतिक्रमण हटने तक की जाएगी। अतिक्रमण हटाने आए दस्ते के साथ भरी पुलिस बल भी मौजूद रहा। झगड़े की घटना के बाद दस्ते ने आधे अतिक्रमण को ही हटाया और आगे की कार्रवाई दूसरे दिन करने की बात कही।