फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Emailed by the government to help

सीएम को ईमेल भेजकर लगाई गुहार, नजर आया ये असर

Sat, 05 Aug 2017 08:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
Emailed by the government to help
अस्पताल ने की मदद और प्रसूता - फोटो : amar ujala
सीएम को ईमेल भेजकर एक युवक ने पीड़ा बताई। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने उसकी मदद की। 
विज्ञापन


मामला अलवर के एक निजी हॉस्पिटल से जुड़ा हुआ है। दरअसल यहां तिजारा के लुहादेरा गांव के रहने वाली अजीत सिंह ने  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को  ईमेल किया। इसमें उसने बताया कि उसकी भाभी रीना मां बनने वाली है। प्रसव पीड़ा होने पर जब परिजन रीना को अलवर के सरकारी जनाना हॉस्पिटल में इलाज के लिए लेकर गए तो वहां उसकी ठीक तरह से देखभाल नहीं की गई। इस पर वे रीना को पास ही स्थित कमला नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, लेकिन वहां इलाज का खर्चा ज्यादा बताया गया।


सीएमओ के निर्देश के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी मदद के निर्देश दिए। सीएमएचओ श्याम सुंदर अग्रवाल ने कमला नर्सिंग होम अस्पताल प्रशासन से बात कर इलाज के 40 से 50 हजार रुपए माफ करवा दिए। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आगे भी इलाज में जो भी खर्च आएगा वह मरीज से नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed