फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Electricity bill will increase in Rajasthan from April

Rajasthan: अप्रैल से बढ़ेगा बिजली बिल, कंपनियां जनता से वसूलेंगी 562 करोड़ रुपये, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी

Sat, 25 Mar 2023 10:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 25 Mar 2023 10:30 AM IST
सार

 राजस्थान में अप्रैल महीने से बिजली का बिल बढ़ जाएगा। उपभोक्ताओं पर फ्यूल सरचार्ज का झटका लगने जा रहा है। इसके तहत 31 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त भार बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। तीनों डिस्कॉम कंपनियां जनता से 562 करोड़ रुपये वसूलेंगी।

विज्ञापन
Electricity bill will increase in Rajasthan from April
अप्रैल से बढ़ेगा बिजली बिल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने कोयला खरीद के नाम पर एक बार फिर फ्यूच सरचार्ज का भार बिजली उपभोक्ताओं पर डाल दिया है। राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (आरईआरसी) से मिली मंजूरी का हवाला दिया गया है। अप्रैल 2023 में जारी होने वाले बिजली बिलों में 31 पैसे प्रति यूनिट राशि फ्यूल सरचार्ज के नाम पर वसूली होगी। इसमें 12 पैसे प्रति यूनिट पहले से चली आ रही वसूली है, जबकि 19 पैसे प्रति यूनिट का नया भार जोड़ा गया है।

विज्ञापन


562 करोड़ रुपये फ्यूल सरचार्ज के नाम वसूलेंगी बिजली कंपनियां
तीनों डिस्कॉम कंपनियां जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JDVVNL) करीब 562 करोड़ रुपये फ्यूल सरचार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली करेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 150 से 600 रुपये तक अतिरिक्त चार्ज जुड़कर आएगा
प्रति उपभोक्ता बिजली बिल में 150 से 600 रुपये तक का अतिरिक्त भार इससे आएगा। डिस्कॉम्स ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें कृषि और 100 यूनिट तक फ्री बिजली वाले उपभोक्ता शामिल हैं, जिन्हें सरकार सब्सिडी दे रही है। मौजूदा कांग्रेस सरकार में फ्यूल सरचार्ज के रूप में अब तक बिल में औसतन 35 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त भार आ चुका है।

पिछली फ्यूल सरचार्ज वसूली

  • महीने                     साल     फ्यूल सरचार्ज/पैसे प्रति यूनिट
  • जनवरी से मार्च         2019     37 पैसे प्रति यूनिट 
  • अप्रैल से जून            2019     55 पैसे प्रति यूनिट 
  • जुलाई से सितंबर      2019     27 पैसे प्रति यूनिट 
  • अक्टूबर से दिसंबर   2019     39 पैसे प्रति यूनिट
  • जनवरी से मार्च        2020     30 पैसे प्रति यूनिट
  • अप्रैल से जून           2020     28 पैसे प्रति यूनिट 
  • जुलाई से सितंबर      2020    शून्य (0)
  • अक्टूबर से दिसंबर   2020    7 पैसे प्रति यूनिट
  • जनवरी से मार्च        2021    16 पैसे प्रति यूनिट 
  • अप्रैल से जून           2021    33 पैसे प्रति यूनिट 
  • जुलाई से सितंबर      2021    24 पैसे प्रति यूनिट 
  • अक्टूबर से दिसंबर   2021    21 पैसे प्रति यूनिट
  • जनवरी से मार्च        2022     12 पैसे प्रति यूनिट
  • अप्रैल से जून           2022    19 पैसे प्रति यूनिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed