{"_id":"594f84c24f1c1bd7518b4624","slug":"electric-boy-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electric boy की खुली पोल, चमत्कार नहीं ये तो चाइनीज बल्ब का कमाल है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Electric boy की खुली पोल, चमत्कार नहीं ये तो चाइनीज बल्ब का कमाल है
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
हनी सिंह के हाथ में जलता बल्ब
अजमेर में इन दिनों एक खास बच्चे की चर्चा हो रही थी। बताया जा रहा था कि ये बच्चा जैसे ही अपने हाथ में बल्ब लेता है तो बल्ब जलने लगता है। इसके बाद जब इस मामले की पड़ताल की गई तो यह कोई 'इलेक्ट्रिक ब्वॉय' का चमत्कार नहीं, बल्कि चाइनीज बल्ब का कमाल है।
दरअसल, ये कहानी शुरू हुई है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से। इस वीडियो में जैसे ही बच्चे हनी सिंह के पिता सुभाष बल्ब को हनी के हाथ में रखते हैं तो ये जलने लगता है। इसके बाद सुभाष ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद धीरे—धीरे ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लोग भी यहां इसे देखने के लिए आने लगे। वीडियो की सच्चाई जानने का प्रयास किया गया तो सामने आया कि यह कोई इलेक्ट्रिक ब्वॉय नहीं है।
पूछताछ में पिता सुभाष ने बताया कि यह बल्ब वे खाटूश्याम से खरीदकर लाए थे। जांचने पर पता चला कि ये बल्ब एक चायनीज कंपनी का है। कंपनी ने इस बल्ब का आविष्कार बिजली ना होने की स्थिति में उपयोग करने के लिए किया है। रिचार्ज होने वाला ये बल्ब जैसे ही गीलेपन या नमी वाली जगह से संपर्क में आता है तो ये बिना बिजली का तार लगाए ही जलने लगता है।
विज्ञापन
हनी के हाथ में पसीने आते हैं और जैसे ही यह बल्ब पसीने की नमी के संपर्क में आता है तो यह जलने लगता है। बताया जा रहा है दिल्ली के चांदनी चौक में ऐसे बल्ब आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।