{"_id":"595a39c44f1c1b204e8b4b51","slug":"education-minister-s-instructions-for-delivering-books-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में नहीं पहुंची किताबें, मंत्री ने दी सख्त हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में नहीं पहुंची किताबें, मंत्री ने दी सख्त हिदायत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है, पर स्कूलों में किताबों की कमी की शिकायतें हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रही। इन्हीं पर रोक लगाने के लिए शिक्षामंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह यह सुनिश्चित करे कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकें आवश्यक रूप से उपलब्ध हों। उन्होंने जिलों मे पाठ्यपुस्तक मंडल डिपो से नोडल अधिकारी के जरिए पुस्तकें विद्यालयों में पहुंचवाने की सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि इस सबंध में किसी भी स्तर पर होने वाली लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होनें कहा कि किसी स्तर पर यदि विद्यालय में प्रकाशित पाठ्यपुस्तकें नहीं पहुंचती है तो इसके जिम्मेदार अधिकारी एवं कार्मिक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
देवनानी ने सोमवार को विद्यालयों में पुस्तकों की उपलब्धता के बारे में पाठ्यपुस्तक मंडल सचिव नलिनी कठोतिया से जानकारी भी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभी भी पुस्तकें यदि किसी विद्यालय में नहीं पहुंची है तो यह गंभीर बात है और इस संबंध में किसी भी शिकायत और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।