{"_id":"590880704f1c1b5b35441954","slug":"education-minister-devnani-released-rte-lottery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकली RTE की लॉटरी, आपके बच्चे का नम्बर आया क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकली RTE की लॉटरी, आपके बच्चे का नम्बर आया क्या?
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 02 May 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को आरटीई से मिलने वाले प्रवेशों के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली। निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गैर सरकारी विद्यालयों में 25 फीसदी सीट्स पर सत्र 2017-18 में प्रवेश के लिए यह लॉटरी निकाली गई।
देवनानी ने बताया कि निःशुल्क सीट पर प्रवेश के लिए 24 हजार 425 गैर सरकारी विद्यालयों में कुल 5 लाख 73 हजार 338 आवेदन ऑनलाईन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लॉटरी के लिए कुल 1 लाख 59 हजार 63 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस वर्ष 4 लाख 13 हजार 275 आवेदन अधिक किए गए हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा कि निजी विद्यालयों को इस बात के लिए पाबंद किया गया है कि वे निर्धारित पाठ्यसामग्री के अतिरिक्त अन्य पुस्तकों, यूनिफॉर्म तथा जूते आदि क्रय करने के लिए अभिभावकों पर दबाव नहीं डालें। इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता रद्द करने की कार्यवाही की जा सकती है।
उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को आरटीई के तहत ऑनलाईन लॉटरी की वरीयता सूची के अनुसार विद्यालयों में निर्धारित प्रवेश टाईम फ्रेम वर्क के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की कार्यवाही करने की भी हिदायत दी। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद् के आयुक्त डॉ. जोगाराम ने बताया कि लॉटरी से जारी की गई वरीयता सूची को अभिभावाक विद्यालयवार प्राइवेट स्कूल के वेब पोर्टल www.rte.raj.nic.in के होम पेज पर वरीयता सूची पर क्लिक करके देख सकते हैं। साथ ही अभिभावक अपने आवेदन के आईडी नम्बर व मोबाइल नम्बर से लॉगिन करके अपने बालक-बालिका का वरीयता क्रमांक सभी आवेदित विद्यालयों में एक साथ देख सकते हैं। यह सुविधा मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है। जिनके नाम लॉटरी में निकले हैं, उन्हें 8 मई तक संबंधित विद्यालय में उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कराने होंगे।

ये रहा आरटीई का गणित
स्कूल स्टूडेंट्स
लाॅटरी के लिए प्राप्त कुल आवेदन पत्रों की संख्या....
1 राज्य में निःशुल्क सीट्स पर प्रवेश के लिए पात्र विद्यालयों की संख्या - 33,022
2 विद्यालयों की संख्या जिनके लिए आॅनलाइन आवेदन प्राप्त हुए - 24,425
3 विद्यालयों की संख्या जिनके लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ - 8,597
4 लाॅटरी के लिए प्राप्त कुल आॅनलाइन आवेदन - 5,73,338
5 लाॅटरी में शामिल बालकों के आवेदनों की संख्या - 3,03,620
6 लाॅटरी में शामिल बालिकाओं के आवेदनों की संख्या - 2,69,684
7 लाटरी में शामिल थर्ड जेन्डर बालकों के आवेदनों की संख्या -34
लाॅटरी के लिए कुल आवेदनकर्ता बालक-बालिकाओं की संख्या
1 लाॅटरी के लिए कुल बालक-बालिकाओं की संख्या - 1,71,346
2 लाॅटरी के लिए कुल बालकों की संख्या - 91,790
3 लाॅटरी के लिए कुल बालिकाओं की संख्या - 79,537
4 लॉटरी के लिए कुल थर्ड जेन्डर की संख्या - 19