{"_id":"5a8650af4f1c1b514a8b98b9","slug":"ed-raid-at-nirav-modi-and-mehul-choksi-factory-in-jaipur-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले में यहां से भी जुड़े हैं तार, देर रात तक जारी रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले में यहां से भी जुड़े हैं तार, देर रात तक जारी रही कार्रवाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
nirav modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायमंड किंग के नाम से मशहूर नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पर देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले का आरोप है। इसी क्रम में ईडी देशभर में इन दोनों कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम ने जयपुर में भी नीरव मोदी व मेहुल चौकसी के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने गीतांजली जैम्स की तीन फैक्ट्रीयों पर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार जयपुर के सीतापुरा में दो व सेज में स्थित एक फैक्ट्री पर कार्रवाई हुई है। ईडी के अधिकारी यहां रिकॉर्ड व सम्पति की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
जारी है कार्रवाई
pnb
गौरतलब है कि गीतांजली ज्वलैर्स के 220 शहरों मे निर्माण ईकाईयों के साथ शोरुम भी है। इस कंपनी के प्रमोटर मेहुल चौकसी भी है। पंजाब नेशनल बैंक के साथ किए गए घोटाले को लेकर देश भर में इन दोनों कारोबारियों व उनके रिश्तेदारों के ठिकाने पर ईडी व सीबीआई छापेमारी कर रही है। ईडी ने अब तक की गई कार्रवाई में नीरव मोदी की करीब 5100 करोड़ रुपए की संपत्ति को संपत्ति को जब्त किया गया है।