{"_id":"593be1674f1c1b0d7a8b456c","slug":"dust-storm-kept-temperature-low-in-jaipur-and-other-part-of-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में चली आंधी और टिब्बी में गिरे ओले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में चली आंधी और टिब्बी में गिरे ओले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Internet
राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार को मौसम ने करवट बदली। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के टिब्बी में ओले पड़े और कई इलाको में धूलभरी आंधी चली। राजधानी जयपुर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के बाद तेज हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
जयपुर में दोपहर बाद तेज हवाएं चली और जमवारामगढ़, झोटवाड़ा सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद गरमी से परेशान शहरवासियों को राहत मिली। हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में बेर से बड़े साइज के ओले गिरे। श्रीगंगानगर में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चली। इन जिलों में इस बारिश से नरमे की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो में जयपुर,चूरु,सीकर, टोंक, भीलवाड़ा, अलवर में धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।