{"_id":"59d704614f1c1bdb538b5f7f","slug":"due-to-fear-40-family-of-a-village-in-jaisalmer-district-left-the-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धमकी के भय से बेघर हुए 40 परिवार, आसमान के तले रहने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी के भय से बेघर हुए 40 परिवार, आसमान के तले रहने को मजबूर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 06 Oct 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में दबंगई का अंत नहीं हो रहा है। ऐसा ही कुछ जैसलमेर में देखने को मिल रहा है। यहां के एक गांव में कुछ दिन पूर्व एक भोपे ने अपने भाईयों के साथ मिलकर एक लोक कलाकार की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
यहीं नहीं मृतक के परिवार ने जब पुलिस ने मामला दर्ज कराया तब से उसके परिवार व अन्य परिवारों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस भय से 40 परिवार अपने गांव से 15 किलोमीटर एक अन्य गांव में खुले में रह रहे है।
विज्ञापन
मासूम बच्चों के साथ तीन दिन से रह रहे इन परिवारों के पास खाने—पीने तक के लिए कुछ नहीं है। जबकि पुलिस की ओर से अभी तक केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। गौरतलब है कि 27 सितंबर को लोक कलाकार अहमद खां नजदकी के एक गांव में देवी के भजन गाने के लिए एक मंंदिर में गया था।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रह पीड़ित
फाइल फोटो।
लेकिन वहां के भोपे रमेश कुमार व उसके भाईयों ने यह कहकर उसके साथ मारपीट कर दी कि उसके भजनों ने भोपे के शरीर में देवी नहीं आई। इस भय से अहमद खां मंदिर से भाग गया लेकिन आरोप है कि भोपे रमेश कुमार व उसके भाईयों ने रास्ते में रोककर अहमद खां के साथ और मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद सोमवार को अहमद खां के परिवार ने मामला दर्ज कराया। लेकिन उसके बाद से उन्हें व अन्य परिवारों को इस सबंध में धमकियां मिल रही है। इस सबंध में वे जिले के एसपी से मिल चुके है।