{"_id":"58db3da54f1c1b6b3a63e343","slug":"drug-department-team-raid-at-government-compounder-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कंपाउडर की करतूत जानकार हैरान रह गया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कंपाउडर की करतूत जानकार हैरान रह गया विभाग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
दवाईयां
ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने जब कोटा के सुभाष नगर स्थित एक सरकारी कंपाउडर के घर छापा मारा तो टीम हैरान रह गई। टीम से मिली जानकारी के अनुसार कंपाउडर हरकचंद रेनवाल के घर करीब आठ लाख रुपए कीमत की दवाईयों की खेप मिली है। टीम को आशंका है कि इसमें बड़ी मात्रा में नकली दवाईयां हो सकती है। जो कि रेनवाल झोला छाप डाक्टरों को सप्लाई करता था। इन दवाईयों के लिए रेनवाल के पास कोई लाईसेंस नहीं है।
विज्ञापन
अब टीम जांच कर रही है कि यह दवाईयां सरकारी सप्लाई की है या किसी कंपनी की मिलीभगत के साथ यह कंपाउडर यह गौरखधंधा संचालित कर रहा था। गौरतलब है कि ड्रग डिपार्टमेंट को लंबे समय से इस कंपाउडर की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद डिपार्टमेंट की टीम ने रेनवाल को रंगे हाथ पकड़ने के लिए नकली ग्राहक भेजकर जाल बिछाया। जब रेनवाल ने उस ग्राहक को घर दवाई देने के लिए बुलाया तो टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेनवाल को पकड़ लिया।
विज्ञापन