{"_id":"641bbc10d97ad817a907ba75","slug":"draft-notification-issued-for-44-wetlands-in-rajasthan-on-world-water-day-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: विश्व जल दिवस पर 44 वेटलैंड्स के लिए ड्राफ्ट अधिसूचना जारी, सरकार ने 60 दिन में मांगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: विश्व जल दिवस पर 44 वेटलैंड्स के लिए ड्राफ्ट अधिसूचना जारी, सरकार ने 60 दिन में मांगी आपत्तियां
Thu, 23 Mar 2023 08:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:10 AM IST
सार
विश्व जल दिवस पर बुधवार को राज्य में 44 वेटलैंड्स के लिए ड्राफ्ट अधिसूचना जारी कर दी गई है। कोई भी अपने सुझाव या आपत्तियां 60 दिन के अंदर पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग को दे सकेगा।
विज्ञापन
44 वेटलैंड्स के लिए ड्राफ्ट अधिसूचना जारी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर राज्य में 44 जल संरचनाओं को वेटलैंड्स के रूप में अधिसूचित किया गया है। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वेटलैंड्स की महत्ता को देखते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में 44 वेटलैंड्स को चिन्हित कर आर्द्रभूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2017 के प्रावधानों के अनुसार ड्राफ्ट अधिसूचना जारी की गई है। इन वेटलैंड्स के संबंध में कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव अथवा आपत्तियां 60 दिन के अन्दर संयुक्त शासन सचिव, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को दे सकेगा। इस अवधि में प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के आधार पर इन 44 वेटलैंड्स के संबंध में अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
नोटिफिकेशन में बफर क्षेत्र का जीपीएस विवरण देने के साथ वेटलैंड की सीमा भी
पर्यावरण और जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने बताया कि अधिसूचना में वेटलैंड की सीमा और बफर क्षेत्र का जीपीएस विवरण देने के साथ वेटलैंड की सीमा और बफर क्षेत्र में प्रतिबंधित और विनियमित गतिविधियों की सूची संलग्न की गई है। वेटलैंड की सीमा में खनन कार्य, वाणिज्य कार्यों के लिए पानी का निकास, अपशिष्ट डालना, औद्योगिक गतिविधियां, पोचिंग, काश्तकारी वगैरह पर पाबंदी रखी गई है। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने बताया कि वेटलैंड्स जंतु ही नहीं, बल्कि पादपों को दृष्टि से भी एक समृद्ध तंत्र है, जहां उपयोगी वनस्पतियां, औषधीय पौधे भी प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। इनके उत्पादन से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
‘कार्बन अवशोषण’ और ‘भू-जल स्तर में वृद्धि’ करते हैं वेटलैंड्स
वेटलैंड्स बाढ़ के दौरान जल की अधिकता का अवशोषण करते हैं, जिससे मानवीय आवास क्षेत्रों में जन और माल हानि नहीं होती है। ये क्षेत्र ‘कार्बन अवशोषण’ और ‘भू-जल स्तर में वृद्धि’ जैसी महत्त्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वहन कर पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान देते हैं। स्थानीय लोगों की आजीविका के लिए भी वेटलैंड्स बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन